वेस्टइंडीज दौरे के लिए तकनीकी नही मानसिक रूप से शक्तिशाली होना जरूरी: रहाणे
khaskhabar.com: गुरुवार, 30 जून 2016 11:28 PM (IST)
बीसीसीआई डॉट टीवी ने रहाणे के हवाले से लिखा, तकनीक काफी जरूरी है, लेकिन
मेरा मानना है कि तकनीक से ज्यादा आप मानसिक तौर पर कितने मजबूत और कितने
एकाग्र हैं, यह ज्यादा जरूरी है। मेरा मानना है कि यह 85 प्रतिशत दिमाग का
खेल है। उन्होंने कहा, मैं अभ्यास के दौरान अपनी तकनीक पर ध्यान देता हूं,
लेकिन जब मैं खेल नहीं रहा तब मैं अपने आप को मानसिक रूप से कितना मजबूत
बनाता हूं यह बेहद जरूरी है।