वेस्टइंडीज दौरे के लिए तकनीकी नही मानसिक रूप से शक्तिशाली होना जरूरी: रहाणे
khaskhabar.com: गुरुवार, 30 जून 2016 11:30 PM (IST)
विराट
कोहली के नेतृत्व वाली टीम भारतीय टीम छह जुलाई को वेस्टइंडीज के लिए
रवाना होगी। हाल ही में उप-कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने वाले रहाणे ने
कहा कि वह इस नई चुनौती के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, मैं इस जिम्मेदारी
को लेकर काफी उत्सुक हूं और वेस्टइंडीज जाने के लिए तैयार हूं। यह
अतिरिक्त जिम्मेदारी मुझसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाएगी, क्योंकि मुझे
जिम्मेदारी लेना पसंद है। रहाणे ने कहा, एक खिलाड़ी और उप-कप्तान के तौर
पर आप लगातार खेल के बारे में सोचते रहते हो और कप्तान के पूछने पर आप
सुझावों और विकल्पों के साथ तैयार रहते हो।