khaskhabar.com: सोमवार, 04 जुलाई 2016 00:05 AM (IST)
बेंगलुरू। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई ने 2016-17 सत्र की रूपरेखा पर चर्चा के लिए यहां रविवार को राष्ट्रीय टीम के साथ काम करने वाले सभी साझेदारों, क्रिकेट के विकास में लगे सहयोगियों, चयनकर्ताओं और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। राष्ट्रीय टीम के कोच अनिल कुंबले, टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली, एकदिवसीय एवं टी-20 टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, भारत-ए और अंडर-19 टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़, सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष संदीप पाटिल, जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष डब्ल्यू. वी. रमन और नरेंद्र हिरवानी ने इस बैठक में हिस्सा लिया।