Advertisement
जसपाल सिंह के नाबाद शतक से विलैजिऔ क्लब बना चैंपियन, हरियाणा क्रिकेट क्लब को 6 रन से हराया

हरियाणा क्रिकेट क्लब की ओर से नरेंद्र ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए, जबकि मनीष और सुधारक को 1-1 विकेट मिला।
203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा क्रिकेट क्लब ने आक्रामक शुरुआत की। एक समय टीम ने महज 7 ओवर में 91 रन बनाकर मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया था। अभिनव ने 87 रन की शानदार पारी खेली, जबकि राजेश ने 34 और नरेंद्र चारण ने 32 रन का योगदान दिया।
हालांकि, इसके बाद विलैजिऔ क्लब के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए कसी हुई गेंदबाजी की और विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया। हरियाणा क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर सिमट गई।
मैच का रोमांच आखिरी ओवर में चरम पर पहुंच गया। हरियाणा क्रिकेट क्लब को जीत के लिए अंतिम ओवर में 10 रन की जरूरत थी और उसके पास केवल एक विकेट शेष था। लेकिन विलैजिऔ क्लब के गेंदबाजों ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा की टीम आखिरी ओवर में केवल 4 रन बना सकी और अंतिम बल्लेबाज तीन गेंद खेलने के बाद आउट हो गया। इस तरह विलैजिऔ क्लब ने 6 रन से यादगार जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
विलैजिऔ क्लब की ओर से आशीष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। नैन, अमित गांधी और चेतन ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि आर्यन ने 1 विकेट लेकर टीम की जीत में योगदान दिया।
पूरे मुकाबले में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले जसपाल सिंह को उनकी नाबाद 107 रन की शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी जीतने के बाद विलैजिऔ क्लब के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल रहा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


