कबड्डी के
क्षेत्र में अपने योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा 2012 में अर्जुन
पुरस्कार से सम्मानित किए गए अनूप 2010 और 2014 में हुए एशियाई खेलों में
स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। स्टार स्पोर्ट्स
प्रो कबड्डी लीग के दूसरे संस्करण में डिफेंडर और तीसरे संसकरण में रेडर की
भूमिका में दिखने वाले अनूप विश्व कप में एक नई भूमिका में नजर आ सकते
हैं।
उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह चयनकर्ताओं पर
निर्भर करेगा कि वह उन्हें कौन सी जिम्मेदारी देते हैं। अनूप ने कहा कि मैं
विश्व कप में किस भूमिका में नजर आऊंगा यह चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है।
अभी टीम का चयन होना बाकी है और इसके बाद की पता चलेगा कि मुझे क्या
जिम्मेदारी मिलती है।
(IANS)