Unveil the logo of 2016 Kabaddi World Cup, schedule announced Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कबड्डी विश्व कप का लोगो जारी, कार्यक्रम घोषित

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 सितम्बर 2016 12:27 PM (IST)
कबड्डी विश्व कप का लोगो जारी, कार्यक्रम घोषित
नई दिल्ली। भारतीय कबड्डी का बड़ा नाम बन चुके अनूप कुमार विश्व कप को लेकर खासे उत्साहित हैं और उनका कहना है कि यदि उन्हें विश्व कप टीम में चुना जाता है तो यह उनके करियर का सर्वोच्च मुकाम होगा। भारतीय टीम की घोषणा कुछ ही दिनों में की जाएगी। कबड्डी विश्व कप के लोगो के उद्घाटन और कार्यक्रम की घोषणा के मौके पर अनूप ने कहा कि विश्व कप से पहले चल रहे अभ्यास शिविर में खिलाड़ी काफी मेहनत कर रहे हैं। अनूप ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमारी विश्व कप की तैयारियां काफी अच्छी चल रही हैं। हर खिलाड़ी काफी मेहनत कर रहा है और पसीना बाह रहा है। उन्होंने कहा कि अजय ठाकुर के साथ फिटनेस की थोड़ी समस्या है, लेकिन टीम चयन से पहले वह फिट हो जाएंगे।

4/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement