Lionel Messi injured during match against Venezuela-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चोट के कारण मोरक्को के खिलाफ नहीं खेलेंगे लियोनेल मेसी

khaskhabar.com: शनिवार, 23 मार्च 2019 6:55 PM (IST)
चोट के कारण मोरक्को के खिलाफ नहीं खेलेंगे लियोनेल मेसी
ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के फॉरवर्ड खिलाड़ी लियोनेल मेसी पांव में चोट के कारण मोरक्को के खिलाफ होने वाले दोस्ताना मुकाबले में नहीं खेलेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मेड्रिड में वेनेजुएला के खिलाफ हुए दोस्ताना मुकाबले के दौरान 90वें मिनट में 31 वर्षीय मेसी को पैर में समस्या हुई। मेसी के खेलने के बावजूद अर्जेंटीना को वेनेजुएला के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। अर्जेंटीना फुटबॉल संघ (एएफए) ने एक बयान में कहा कि मैच के दौरान मेसी के पांव की समस्या और बढ़ गई। पिछले वर्ष रूस में हुए फीफा विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस के खिलाफ मिली 3-4 की हार के बाद मेसी पहली बार अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए खेल रहे थे। मिडफील्डर गोंजालो मार्टिनेज भी चोट के कारण मंगलवार को होने वाले मुकाबले में नहीं खेलेंगे। अर्जेंटीना के खिलाफ मैच का पहला गोल वेनेजुएला के लिए सोलोमोन रोनडोन ने दागा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement