India vs Australia, Live Cricket Score, 3rd Test Day 4 in Melbourne Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेलबर्न टेस्ट : विशाल लक्ष्य के सामने आस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत

khaskhabar.com: शनिवार, 29 दिसम्बर 2018 08:09 AM (IST)
मेलबर्न टेस्ट : विशाल लक्ष्य के सामने आस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत
इससे पहले, भारत ने चौथे दिन पहले सत्र में कुुछ देर बाद ही अपनी पहली पारी आठ विकेट के नुकसान पर 106 रनों पर घोषित की। मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 443 रनों पर घोषित की थी और आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 151 रनों पर ढेर कर पहली पारी के आधार पर 292 रनों की बढ़त ले ली थी। भारत ने चौथे दिन की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 54 रनों के साथ की। मंयक (42) के रूप में भारत ने दिन का अपना पहला विकेट खोया। वह 83 के कुल स्कोर पर पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हुए। मयंक ने अपनी पारी में 102 गेंदों का सामना किया और चार चौकों की अलावा दो छक्के लगाए। मयंक दूसरी पारी में भारत के सर्वोच्च स्कोरर रहे। मयंक के बाद रवींद्र जडेजा (5) को 100 कुल स्कोर पर कमिंस ने अपना छठा शिकार बनाया। ऋषभ पंत (33) को जोश हेजलवुड ने आउट कर भारत को आठवां झटका दिया। इसी के साथ भारत ने अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। पंत ने 43 गेंदों पर तीन चौके एक छक्का लगाया।
आस्ट्रेलिया के लिए कमिंस ने इस पारी में छह विकेट लिए। हेजलवुड को दो सफलताएं मिलीं।
भारत ने पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा (106), कप्तान विराट कोहली (86), मयंक (76) और रोहित शर्मा (नाबाद 63) की बेहतरीन पारियों की मदद से विशाल स्कोर खड़ा किया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - टेस्ट सीरीज से बाहर हुए कमिंस व हैजलवुड, ये ले सकते हैं जगह

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement