India vs Australia, Live Cricket Score, 3rd Test Day 4 in Melbourne-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेलबर्न टेस्ट : विशाल लक्ष्य के सामने आस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत

khaskhabar.com: शनिवार, 29 दिसम्बर 2018 08:09 AM (IST)
मेलबर्न टेस्ट : विशाल लक्ष्य के सामने आस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत
मेलबर्न। आस्ट्रेलिया यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को भारत द्वारा रखे गए 399 रनों के विशाल स्कोर के सामने अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी। मेजबान टीम ने दिन के पहले सत्र का खेल खत्म होने तक अपने दो विकेट 44 रनों पर ही खो दिए हैं। वह अभी भी लक्ष्य से 355 रन पीछे है। भोजनकाल की घोषणा होने तक उस्मान ख्वाजा 26 और शॉन मार्श दो रन बनाकर खेल रहे हैं।
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम ने पारी के दूसरे ओवर में ही एरॉन फिंच (3) का विकेट खो दिया। वह छह के कुल स्कोर पर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विराट कोहली के हाथों लपके गए।
भारत को दूसरी सफलता रवींद्र जडेजा ने दिलाई। जडेजा ने पिच पर बने रफ पैच का अच्छा इस्तेमाल किया। इसी श्रेत्र में डाली गई गेंद पर मार्कस हैरिस (13) शॉर्ट लेग पर मंयक अग्रवाल के हाथों लपके गए।
इसी बीच उस्मान ख्वाजा ने हालांकि जडेजा को हावी नहीं होने दिया और उन पर निकल कर कुछ अच्छे शॉट्स मारे। ख्वाजा ने अभी तक 35 गेंदों का सामना किया है जिनपर उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement