District Senior Cricket Competition: JMDV defeated Tilak Nagar Cricket Club-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगताः जेएमडीवी ने तिलक नगर क्रिकेट कलब को हराया

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 जनवरी 2024 10:07 AM (IST)
जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगताः जेएमडीवी ने तिलक नगर क्रिकेट कलब को हराया
बीकानेर। जिला क्रिकेट संघ बीकानेर के तत्वाधान में चल रही जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के अन्तर्गत बुधवार को खेले गये मैच में जेएमडीवीसीसी ने तिलक नगर क्रिकेट कल्ब को 3 विकेट से हराया। प्रवक्ता शंकर सेवग ने बताया कि तिलक नगर टीम पहले खेलते हुए निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन बनाए जिसमें नरेश गहलोत ने 73 रन व नीरज सोलंकी ने 29 रन बनाए। जेएमडीवी के शायर सिंह विशनोई ने 3 विकेट व ओम प्रकाश ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करती जेएमवीडी की टीम ने 29 ओवर में 7 विकेट पर 174 रन बनाकर मैच जीत लिया और सेमी फाइनल मे प्रवेश कर लिया। तिलक नगर टीम के महेश पवार ने 3 विकेट लिए मेच समाप्त के बाद मैन ऑफ दी मैच रहे दिलकान्त को बेंकर्श कल्ब के सचिव कमल गोस्वामी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement