khaskhabar.com: बुधवार, 24 अगस्त 2016 11:26 AM (IST)
अश्विन ने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि सीरीज ऐसी ही रहेगी। हालांकि मैंने दो
शतकों के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन मैं जानता था कि बल्लेबाजी में
योगदान काफी अहम रहेगा। यहां आने से पहले मुझे कोई विचार नहीं था कि मुझे
छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा। लेकिन मैंने भारत में करीब डेढ़
महीने तक बल्लेबाजी पर काफी मेहनत की थी और इसका मुझे फायदा भी हुआ।