khaskhabar.com: बुधवार, 24 अगस्त 2016 11:25 AM (IST)
पोर्ट ऑफ स्पेन। रविचंद्रन अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चार मैच की टेस्ट सीरीज में हरफनमौला खेल के दम पर मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हासिल किया। अश्विन ने 17 विकेट लेने के साथ दो सैकड़े उड़ाए। भारत ने पहले और तीसरे टेस्ट में बाजी मार सीरीज 2-0 से जीती। दूसरे टेस्ट में भारत जीतते-जीतते रह गया, जबकि चौथे व अंतिम टेस्ट में बरसात के कारण एक दिन भी खेल नहीं हो सका।