khaskhabar.com: बुधवार, 24 अगस्त 2016 11:26 AM (IST)
अश्विन
ने कहा कि सीरीज में बड़ी उम्मीदों के साथ आने की वजह से उन्हें सफलता
हासिल करने में मदद मिली। अश्विन ने कहा कि उम्मीद ऐसी चीज है, जिससे आपको
ऊंचाई पर पहुंचने में मदद मिलती है। भारतीय क्रिकेटर होने के नाते मुझे पता
है कि हमसे उम्मीदें होती हैं और मुझे आशा है कि मैं इन पर खरा उतरूं और
देश को इसी तरह मैच जिताता रहूं।