khaskhabar.com: रविवार, 31 जुलाई 2016 5:33 PM (IST)
पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में अश्विन ने कहा कि
पिच में थोड़ी नमी थी इसलिए पहले गेंदबाजी करना वेस्टइंडीज के लिए अच्छा
रहता। अश्विन ने कहा कि मैं इस बात से हैरान था कि उन्होंने टॉस जीतकर पहले
बल्लेबाजी चुनी। विराट ने भी कहा था कि पिच में थोड़ी नमी है और अगर वे टॉस
जीतते तो वे भी शायद बल्लेबाजी करते, लेकिन वेस्टइंडीज की टीम को देखकर यह
फैसला हैरानी भरा था।