Ashwin is surprised with Holder decision in second test-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अश्विन ने कहा विराट भी शायद ऐसा करते, लेकिन...

khaskhabar.com: रविवार, 31 जुलाई 2016 5:32 PM (IST)
अश्विन ने कहा विराट भी शायद ऐसा करते, लेकिन...
जमैका। वेस्टइंडीज के खिलाफ सबीना पार्क क्रिकेट मैदान में जारी चार मैच की सीरीज के दूसरे टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन ने कहा है कि वे विपक्षी कप्तान जेसन होल्डर द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले से हैरान थे। भारत ने शनिवार से शुरू हुए चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले दिन मेजबान टीम को पहली पारी में महज 196 रनों पर ही ढेर कर दिया। जवाब में भारत के स्टंप्स तक एक विकेट के नुकसान पर 126 रन हो गए थे।

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement