Rao Indrajit Singh inaugurated the municipal web portal and Handbook on Waste Management Book Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राव इन्द्रजीत सिंह ने नगर निगम के वैब पोर्टल तथा हैंडबुक ऑन वेस्ट मैनेजमैंट बुक का उदघाटन किया

khaskhabar.com: शनिवार, 18 मार्च 2017 09:19 AM (IST)
राव इन्द्रजीत सिंह ने नगर निगम के वैब पोर्टल तथा हैंडबुक ऑन वेस्ट मैनेजमैंट बुक का उदघाटन किया
उन्होंने कार्यक्रम में आए विभिन्न आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय के निदेशक शौरभ जैन ने अपने संबोधन में बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब तक 550 शहरों को खुले में शौच मुक्त घोषित किया जा चुका है तथा 30 लाख शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर चलाई जा रही थिमैटिक ड्राइव के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता अभियान के साथ जोड़ा गया है। मंत्रालय द्वारा स्वच्छता एप भी तैयार की गई है, जिसका इस्तेमाल काफी संख्या में किया जा रहा है।  नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त अमित खत्री ने स्वच्छ भारत मिशन वैब पोर्टल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से आरडब्ल्यूए अपने यहां कंपोस्ट प्लांट लगाने के लिए संपर्क कर सकते हैं। पोर्टल में कई प्रकार के ई-लर्निंग कोर्स एवं वीडियो के माध्यम से भी जानकारी दी गई है। कार्यक्रम में साहस एनजीओ की तरफ से सेग्रीगेशन एट सोर्स के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त वी. उमाशंकर, केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय के निदेशक शौरभ जैन, अतिरिक्त निगमायुक्त अमित खत्री, संयुक्त निगमायुक्त अनु श्योकंद, कार्यकारी अभियंता डीएस मलिक, स्वच्छता सलाहकार अरूण शर्मा, कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार सहित विभिन्न एनजीओ, आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि एवं कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थी।
आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement