बांसवाड़ा। वागड़ के साहित्यकारों ने बेणेश्वरधाम स्थित संत मावजी महाराज शोध एवं प्राच्य संग्रहालय का अवलोकन किया। संत मावजी से संबंधित स्मृतियों को देखकर प्रसन्नता जताई। संग्रहालय में मावजी फाउण्डेशन के निदेशक डॉ. रवीन्द्र डी.पण्ड्या ने संग्रहालय के विभिन्न प्रभागों में प्रदर्शित वस्तुओं और इनके पुरा महत्व के बारे में जानकारी दी। साहित्यकारों ने इस दौरान संत मावजी रचित चौपड़ों का भी अवलोकन किया और इसमें वर्णित विषयवस्तु के बारे में डॉ. पण्ड्या से जानकारी ली। इस दौरान साहित्कार उपेन्द्र अणु, दिनेश पंचाल, भविष्यदत्त भविष्य, नयनेश जानी, सतीश आचार्य और घनश्यामसिंह भाटी मौजूद थे।
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...