श्रीगंगानगर। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर धरना दिया और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी। कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर किसानों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने, बरबाद हुई फसलों का मुआवजा जल्द ही दिए जाने, मूंग खरीद में चल रही खामियों को दूर करने और नहरों में पानी का समान वितरण कराने की मांग की है। उन्होंने जल्द ही मांगें पूरी नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
यह भी पढ़े :मुगलकाल का सेट,सतरंगी पोशाकें, फैशन के जलवे,SEE PHOTOSयह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया