Youth Congress performance against private power company-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निजी बिजली कंपनी के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 10:42 PM (IST)
निजी बिजली कंपनी के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
कोटा। राज्य सरकार ने जब से बिजली व्यवस्था निजी बिजली कंपनी को सौंपी है, तब से ही व्यवस्थाएं सुधरने के बजाय बिगड़ती ही जा रही है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलो के नेता बिजली कंपनी के अधिकारीयों को व्यवस्थाएं सुधारने के लिये चेतावनी दे चुके है। लेकिन आश्वासन के बावजुद सुधार नहीं हो पा रहा। इस संदर्भ में युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोटडी चौराहे के नजदीक बिजली कंपनी के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया और प्रदेश के उर्जा मंत्री पुष्पेंद्र सिंह का पुतला जलाया। बिजली कंपनी अधिकारीयों को सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि आश्वासन के बावजुद भी त्यौहारों के सीजन में कई इलाकों और मुख्य बाजारों में बिजली कटौति की जा रही है। यदि जल्द ही सुधार नहीं किया गया तो कंपनी के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा। यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह? यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement