Advertisement
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे बाद उतरा

इधर, पुलिस अधिकारी लाउड स्पीकर के जरिए उससे नीचे उतरने की विनती करते रहे। काफी मिन्नतों के बाद युवक वह नीचे उतरा। लकिन इस दौरान वह फाइबर तारों को पकड़कर झूलता भी रहा। करीब 1 घण्टे चले इस "क्लाइमेक्स सीन" के बाद अंततः वह नीचे आ गया और टावर के निचले हिस्से पर आते ही नेट में कूद गया। जिसे पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। उससे टावर पर चढ़ने के कारणों को लेकर पूछताछ की जा रही है।
बीड़ी के प्रलोभन से नीचे उतरा
पुलिस का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके चलते उसकी सही पहचान नहीं हो पा रही है। उसे टावर से उतारने के लिए कई प्रलोभन दिए गए। जब एनडीआरएफ की टीम ने उसे बीड़ी पिलाने के लिए प्रलोभन दिया तब जाकर वह नीचे उतरा। वह अर्दध नग्न अवस्था में था और पूछताछ में किसी तरह का जबाव नहीं दे पा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


