आगरा: भारत के 73 प्रतिशत युवाओं में
खून की कमी (एनीमिया) है। होटल फोर प्वांइट में आयोजित कार्यशाला में यह ख़ुलासा
किया है एडोल्सेंट हेल्थ भारत सरकार की डिप्टी कमिश्नर डॉ. सुषमा दुरेजा ने।
डॉ. दुरेजा एडोलसेंट हेल्थ एकेडमी और इंडियन पीडिएट्रिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित
राष्ट्रीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि विचार व्यक्त कर रही थीं।