Young players in the competition, showed passion-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवा खिलाड़ीयों ने दिखाया वालीवाल प्रतियोगिता में जोश

khaskhabar.com: रविवार, 25 दिसम्बर 2016 4:33 PM (IST)
युवा खिलाड़ीयों ने दिखाया वालीवाल प्रतियोगिता  में जोश
राजसमंद। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ विष्णुकांत शर्मा के नेतृत्व में कुंवारिया थाना परिसर पर रविवार को एक दिवसीय युवा ऑपन वालीवाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ कुंवारिया थानाअधिकारी महेश जोशी की अध्यक्षता में शुरू हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ीयों में उत्साह देखा गया। जोशी ने बताया कि यह प्रतियोगिता पुलिस और जनता के बीच प्रगाढ़ सम्बन्ध बनाने के लिए शुरू की गई है । पुलिस युवाओं को अपने साथ में जोडऩे का प्रयास कर रही है । युवा सकारात्मक सोच के साथ समय पर पुलिस का सहयोग करे ताकि समय पर अपराधि पर लगाम कसी जा सके सभी खिलाड़ीयों को खेल को निष्पक्ष व ईमानदारी के साथ खेल खेलने के लिए कहा गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पनोतिया सरपंच भारमल गुर्जर थे, विश्ष्टि अतिथि कुंवारिया सरपंच दौलतसिंह शक्तावत, कुरज सरपंच अनिल चौधरी, गलवा उपसरपंच मांगीलाल पुर्बिया, एडवोकेट महेश सेन, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष शैफद्वीन बोहरा, छीतरमल जाट आदि थे। अतिथियों का थाना स्टाप के पुलिस कर्मचारियों द्वारा तिलक माला पहनाकर स्वागत किया गया। अतिथियों ने फीता काटकर उद्घाटन मैच का शुभारम्भ किया। मैच सडक़ की फियावड़ी बनाम कुंवारिया के बीच खेला गया । जिसमें फियावड़ी ने जीत हासिल की दोपहर के समय राजसमन्द के पुलिस उपाधीक्षक राजैन्द्रसिंह राव ने भी थाना परिसर मेंं पहुचकर परिसर में चल रहे वालीवाल प्रतियोगिता का अवलोकन कीया बताया कि इस प्रतियोगिता में जो भी टीम के खिलाड़ी अपना अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो उन्हे जिला स्तर पर खेलाया जायेगा बताया कि प्रतियोगिता में करीब 20 टीमों ने हिस्सा लिया।

[@ Exclusive- दंगल से जगा हरियाणा में उम्मीदों का मंगल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement