Young man hanged in hapur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 11:58 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट भी बरामद

khaskhabar.com: रविवार, 04 जून 2017 12:53 PM (IST)
युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट भी बरामद
हापुड़। जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर काकौड़ी में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें मृतक ने गांव निवासी पांच लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें कि थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर काकौड़ी में विजय शर्मा परिवार के साथ रहता है। रात्रि में परिवार के सदस्य एक साथ सो रहे थे। रात्रि में विजय शर्मा उर्फ बबलू ने अपने घर के सामने बने घर में पेड़ से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह परिजनों ने देखा कि विजय शर्मा का शव पेड़ से लटका हुआ है। जिसे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया, घटना की सूचना पाकर थाना बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची,और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक विजय शर्मा के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें मृतक ने गांव निवासी पांच लोग सपा नेता देविन्द्र जाखड़ पुत्र हरपाल सिंह,जयपाल,जगदीश,इन्द्रपाल सिंह पुत्र श्याम सिंह व नरेन्द्र सिंह पुत्र प्रीतम सिंह को अपनी मौत का कारण बताया है। मृतक के चाचा ने उक्त पांचों लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, बताया जा रहा है युवक काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement