young CA cooperate to promotion of the Country said Mayor Renu bala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश की तरक्की में सहयोग दें युवा सीए : मेयर रेनू बाला

khaskhabar.com: शनिवार, 28 जनवरी 2017 8:22 PM (IST)
देश की तरक्की में सहयोग दें युवा सीए : मेयर रेनू बाला
करनाल। शहर की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने युवा चार्टर्ड अकाउंटेंटस का आह्वान किया कि वे समाज के प्रबुद्व व्यक्ति होने के नाते अर्जित ज्ञान का प्रसार कर देश की तरक्की में अपना सहयोग दें, ताकि भारत पुनः विष्व गुरू का दर्जा हासिल कर सके। मेयर रेनू बाला ने यह बात शनिवार को स्थानीय एन.डी.आर.आई. के सभागार में भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान की उत्तरी शाखा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय नेशनल कन्वेन्शन में कही। कन्वेन्शन में देश के भिन्न-भिन्न भागों से युवा सीए शामिल हुए हैं। मेयर रेनू बाला ने कहा कि देश में आर्थिक बदलाव को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरगामी निर्णय से लागू विमुद्रीकरण, आर्थिक सुधारों की दिषा में एक बड़ा कदम साबित हुआ है, जिसका एक सामान्य नागरिक ने भी स्वागत किया। इसी प्रकार सारे देश में गुडस सर्विस टैक्स यानी जी.एस.टी. लागू होने के बाद आर्थिक समानता में एक ओर बड़ा बदलाव होने वाला है। सरकार के इस उदारवादी निर्णय से देष में निसंदेह आर्थिक प्रगति को लेकर नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होने उपस्थित चार्टड अकांउटेंट विद्यार्थियों से कहा कि दो दिन की कन्वैन्षन में उन्हे ऐसे विशयों पर भिन्न-भिन्न वक्ताओं के विचारों से लाभ पंहुचेगा और उनके ज्ञान में अभिवृद्वि होगी।
टैक्स प्रणाली पर उन्होंने कहा कि यह अपने आप में एक व्यापक षब्द है, जिस पर देश की प्रगति निर्भर है। टैक्स से एकत्रित राशि जनता की सुविधाओं पर ही खर्च होती है। प्रत्येक नागरिक को देशहित में देय टैक्स को ईमानदारी से व समय पर अदा करना चाहिए।
उन्होंने इस सन्दर्भ में करनाल के नागरिकों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार व प्रषासन की ओर से विभिन्न कल्यानकारी योजनाओं को लेकर नागरिकों से जो भी अपेक्षा रही है, उसमें यहां के नागरिकों ने सराहनीय सहयोग दिया है। चाहे बेटी बचाओ-बेटी पढाओं कार्यक्रम हो, स्वच्छता, स्मार्ट स्टिी प्रपोजल या करनाल के सौंदर्यकरण की बात हो, शहर के नागरिक इन्हे सफल बनाने के लिए अपना सहयोग दे रहे हैं।
उन्होंने कार्यक्रम की सफलता तथा उपस्थित विद्यार्थियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व कार्यक्रम में मेयर रेनू बाला गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित किया। एक छात्रा गरिमा की ओर से प्रस्तुत गणेश वंदना नृत्य नाटिका से कार्यक्रम का आगाज हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सी.ए. एस.पी. लाठर ने मेयर का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि करनाल में चार्टड एकांउटेंट की तीसरी बार राश्ट्रीय कन्वेन्शन आयोजित हो रही है।
उन्होंने बताया कि इसमें देश के भिन्न-भिन्न भागों से करीब 1000 चार्टड एकाउंटेंट का कोर्स कर रहे विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। उन्होंने मेयर द्वारा कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि आकर उनका धन्यवाद किया और कहा कि इससे उपस्थित विद्यार्थियों की हौंसला अफजाई हुई है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि वे दो दिवसीस कन्वैन्शन में षांति व संयम बनाए रखें तथा नवीनतम जानकारी से ज्ञान हासिल करके जांए।
इस अवसर पर मेयर ने करनाल की बेटी तथा बाबा रामदास विद्यापीठ की 8वीं कक्षा की प्रतिभावान छात्रा रिद्वी को सम्मानित किया। रिद्वी ने राश्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए 8 गोल्ड, 2 सिल्वर व 5 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर हरियाणा के इतिहास में कीर्तिमान स्थापित किया है।

[@ यहां सुहाग उजड़ने के भय से करवा चौथ का व्रत नहीं]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement