Advertisement
दूसरे प्रदेशों से लौटे 15 लाख श्रमिकों को रोजगार देगी योगी सरकार

अवस्थी के अनुसार, बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि किसी भी उद्योग के चलने में अगर संक्रमण फैलने का खतरा हो, तो उसके संचालन की अनुमति न दी जाए। साथ ही एमएसएमई के संचालन को बढ़ावा देने पर जोर दिया, क्योंकि इनके माध्यम से इंफेक्शन बढ़ने की संभावना नहीं है। मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव, एमएसएमई को पीपीई किट्स की आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
संत कबीरनगर में कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने बस्ती के कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक और स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए हैं। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


