Yogi congratulate baisakhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

योगी ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी की बधाई

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 अप्रैल 2017 10:19 AM (IST)
योगी ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी की बधाई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैसाखी पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, "बैसाखी का त्योहार हमारी गौरवशाली परंपरा एवं समृद्ध विरासत का प्रतीक है। नई फसल के कटने से जुड़ा यह त्योहार हमारे देश की समृद्ध कृषक परंपराओं और मिली-जुली संस्कृति का भी परिचायक है। इस दिन दसवें सिख गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह दिन भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े उत्साह से अलग-अलग त्योहारों के रूप में मनाया जाता है।" मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी कामना है कि हर्ष और उल्लास का पर्व बैसाखी सभी के जीवन में समृद्धि और प्रसन्नता लाए।

-आईएएनएस

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement