बरेली। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को बरेली की शहर विधानसभा में बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया और सपा -बसपा पर जमकर निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ ने इशारों ही इशारों में आजम खान को बेशर्म मंत्री बता डाला।
उन्होंने कहा कि सपा बसपा के शासन बरेली ने सर्वाधिक दंगो का दंश झेला है,इन पार्टियों ने कभी नोजवानो किसानों,बेरोज़गारों की चिंता नही की बल्कि प्रदेश का अपराधीकरण किया और बहुसंख्यको को प्रताड़ित किया,इनकी सरकारों में बहू बेटियां सुरक्षित नही! सपा बसपा पर लगातार हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों के राज में प्रदेश का भला नही होगा इसलिए इन्हें सरकार में आने का हक़ नही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर प्रदेश में शिक्षा की उचित व्यवस्था की जाएगी और पुलिस भर्तियां बिना भेदभाव की जाएगी! उन्होंने कहा कि सपा के गुंडों को भाजपा ठिकाने लगाएगी