ymca invites senior rss leader indresh kumar in christmas programme-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्रिसमस कार्यक्रम में संघ प्रचारक, विवाद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2016 5:09 PM (IST)
क्रिसमस कार्यक्रम में संघ प्रचारक, विवाद
नई दिल्ली। ईसाई समुदाय के एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक के शामिल होने को लेकर विवाद खडा हो गया है। दरअसल गुरुवार को क्रिसमस के एक कार्यक्रम में आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार को आमंत्रित किया गया। इसको लेकर ईसाई समुदाय के अन्य संगठनों ने सवाल खडे कर दिए। वहीं कार्यक्रम के आयोजक संघ को लेकर पूछे जा रहे सवालों से बचते रहे। एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार वाईएमसीए इंडिया की ओर से दिल्ली में क्रिसमस का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम को क्रिसमस मेसेज ऑफ लव, पीस ऐंड हारमनी फ्रॉम इंडियन सॉइल नाम से आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार को संरक्षक के तौर पर बुलाया गया। इसको लेकर ईसाई समुदाय के दूसरे संगठनों ने आपत्ति जताई और सवाल किए।

[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement