Yellow paw running from Odessa Road to Service Road in dholpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ओडेला रोड से सर्विस रोड तक चला पीला पंजा

khaskhabar.com: शनिवार, 17 जून 2017 3:49 PM (IST)
ओडेला रोड से सर्विस रोड तक चला पीला
 पंजा
धौलपुर जिले के ओडेला रोड से सर्विस रोड तक पीला पंजा चलवा कर अस्थाई अतिक्रमण को पुलिस के सहयोग से हटा दिया। प्रशासन द्वारा अचानक की गई कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। एसडीएम मनीष फौजदार ने बताया कि ओडेला रोड और सर्विस रोड पर शनिवार सुबह जिला कलेक्टर शुचि त्यागी ने निरीक्षण कर अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे ओडेला रोड से सर्विस रोड तक पीला पंजा चलवा लोगों ने सर्विस रोड पर प्रतिष्ठानों के सामने पक्का निर्माण कर टीन शेड लगा कर अस्थाई अतिक्रमण कर लिया। जिसकी वजह से इन मार्गो पर आये दिन जाम लग जाता था। यातायात को सुचारु तरीके से संचालित करने में बाधा उत्पन्न हो रही थी। अस्थाई अतिक्रमण को ऑपरेशन ऑफ़ गंगाजल के तहत पुलिस के सहयोग से जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराया है। कार्रवाई में नगरपरिषद प्रशासन के साथ पुलिस बल तैनात रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement