XUV car seized with 284 kg of illegal doda sawdust-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

284 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित एक्सयूवी कार जब्त

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 सितम्बर 2023 5:42 PM (IST)
284 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित एक्सयूवी कार जब्त
-डीएसटी व गंगरार थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही चित्तौड़गढ़। डीएसटी व गंगरार थाना पुलिस ने बुधवार रात गंगरार थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के तस्कर का संयुक्त रूप से लगातार 30 किलोमीटर पीछा कर 284.806 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित एक्सयूवी कार को जब्त किया है। जिले में समस्त थानाधिकारियों एव जिला विशेष टीम को अपराध नियंत्रण एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये। इसी क्रम मे डीएसटी को एक एक्सयूवी कार में अवैध डोडा चूरा परिवहन करने की सूचना मिली। सूचना पर डीएसटी द्वारा सदर चित्तौड़गढ़ थानान्तर्गत भीलवाड़ा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर स्थित धनेत पुलिया पर नाकाबंदी की जा रही थी। सूचना के मुताबिक कोटा रोड की तरफ से आती हुई एक्सयूवी कार दिखाई दी, जिसे जिला पुलिस टीम ने रुकवाने का प्रयास किया, किंतु चालक नाकाबंदी तोड़कर उक्त एक्सयूवी को गंगरार की तरफ लेकर भागा | जिस पर जिला विशेष टीम ने गंगरार थाना पुलिस को सूचित करा थाना गंगरार मे नाकाबंदी करवायी तथा उक्त संदिग्ध कार का लगातार पीछा किया। गंगरार थाना पुलिस द्वारा मेडीखेडा फाटक के पास गंगरार की तरफ जाने वाले नेशनल हाईवे रोड पर नाकाबंदी की गयी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने मुताबिक़ सुचना के उक्त संदिग्ध वाहन को रुकवाने का प्रयास किया तो उक्त वाहन चालक नाकाबंदी तोडकर गाड़ी को गंगरार की तरफ लेकर भागा। जिसपर गंगरार थाना पुलिस ने संदिग्ध कार का लगातार पीछा किया। पुलिस टीम को लगातार पीछा करते देख चालक कार को चौगांवडी पुलिया से नीचे सर्विस रोड पर उतार कर पुनः चित्तौड़गढ़ की तरफ भागने लगा। संदिग्ध कार मेडीखेडा फाटक के पास असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई व रोड के साइड में उतर कर रुक गई। कार चालक कार से उतर कर झाड़ियों से होता हुआ रेल्वे लाईन की तरफ भाग गया। जिसका पुलिस ने अंधेरे मे बहुत पीछा किया किंतु रात का समय होने के कारण चालक भागने में सफल् रहा। गाड़ी में कोई अवैधानिक वस्तु होने की पूर्ण संभावना होने के कारण पुलिस टीम ने नियमानुसार गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर 17 कट्टों में भरा हुआ 284.806 किलोग्राम डोडा चूरा मिला। पुलिस ने अवैध डोडा चूरा व एक्सयूवी कार को जब्त कर लिया। पुलिस थाना गंगरार पर अज्ञात चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में डीएसटी प्रभारी गोरधन सिंह पुलिस निरीक्षक, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल चंद्रकरण सिंह का विशेष योगदान रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement