Worship of Lord Parshuram in Limthan by Rajasthan Brahmin Mahasabha representatives-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान ब्राह्मण महासभा प्रतिनिधियों द्वारा लिमथान में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 मई 2025 09:06 AM (IST)
राजस्थान ब्राह्मण महासभा प्रतिनिधियों द्वारा लिमथान में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना
बांसवाड़ा। भगवान परशुराम के जन्म उत्सव अक्षय तृतीया पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से परंपरागत ढंग से लिमथान में भगवान परशुराम एवं भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संगठन प्रतिनिधियों द्वारा जिला अध्यक्ष सुधीर चौबीसा एवं महामंत्री महेश पंड्या के नेतृत्व में सम्पन्न किया। इस मौके पर कमलेश चौबीसा, विनोद चौबीसा, राजकुमार, योगेश पंड्या सहित संगठन पदाधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहेl महासभा जिला अध्यक्ष सुधीर चौबीसा ने बताया कि संगठन प्रतिनिधियों द्वारा 1988 से नियमित रूप से लिमथान में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना का कार्यक्रम किया जा रहा हैl इस जिले में महासभा के संस्थापक दिवंगत पं. लक्ष्मीनारायण द्विवेदी ने लिमथान में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना का कार्यक्रम प्रारंभ किया था और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी दिवंगत नटवरलाल चौबीसा, वर्तमान मुख्य संरक्षक चंदुलाल उपाध्याय सहित संगठन के समस्त प्रतिनिधियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा हैl
उन्होंने बताया कि पूर्व में क्षेत्र के विकास हेतु बनाई गई कार्य योजना के तहत भी कई प्रतिनिधियों ने योगदान किया l महामंत्री महेश पंड्या ने कहा कि जन आस्था के केंद्र भगवान परशुराम परिसर को अधिक भव्य बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में संगठन द्वारा हर संभव सहयोग किया जाएगा l

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement