World Veterinary Day organized Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विश्व पशु चिकित्सा दिवस आयोजित

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अप्रैल 2017 6:33 PM (IST)
विश्व पशु चिकित्सा दिवस आयोजित
उन्होंने जानकारी दी कि सिरमौर जिला में पशुधन को बढ़ावा देने पर हर वर्ष दस करोड़ से अधिक राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि गत साढ़े चार वर्षों के दौरान जिला सिरमौर में लगभग डेढ करोड़ की राशि व्यय करके 15 हजार किसानों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों को पशुपालन की नवीनतम तकनीक के बारे जानकारी देने के लिए गत वर्ष के दौरान जिला के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में 110 जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि जिला में वर्तमान में साढ़े सात लाख से अधिक पशुधन है जिनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए जिला में 239 पशु चिकित्सा संस्थान कार्यरत है। इससे पहले सहायक निदेशक पशुपालन विभाग डाॅ. निरू शबनम ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विश्व चिकित्सा दिवस के बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रेम सिंह की सेवाओं को याद करते हुए कहा कि डाॅ. प्रेम सिंह द्वारा वर्ष 1975 से 1982 तक विभाग में उत्कृष्ट सेवाऐं प्रदान की है जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डाॅ. प्रेम सिंह एक महान व्यक्तित्व प्रतिभा के धनी थे, सरल स्वभाव तथा सादा जीवन और अपने कार्य के प्रति निष्ठा उनके जीवन का अभिन्न अंग था। इस मौके पर उप निदेशक पशुपालन डाॅ. रमन सूद , डाॅ. निकुंज, डाॅ. अमित महाजन, डाॅ. बिंद्रा, डाॅ. निशांत, सेवा निवृत निदेशक डाॅ. आरजी वर्मा, संयुक्त निदेशक डाॅ. टीआर शर्मा, डाॅ. राकेश बेदी, डाॅ. परमार ने विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर अपने विचार रखे।

Beas Tragedy : अब तक सबक नहीं सीख पाया Himachal

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement