Advertisement
विश्व रक्तदाता दिवसः जिला कलेक्टर मेहता ने किया पोस्टर का विमोचन, बोले- रक्तदान सर्वोपरि

रक्तदान शिविर का शुभारंभ हमीरगढ़ एसडीम (उपखंड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट) नेहा छीपा आरएएस द्वारा किया जाएगा। महेश नवहाल बताया कि शिविर भीलवाड़ा के रक्तवीर विक्रम दाधीच के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने अब तक 105 बार रक्तदान किया है। विश्व रक्तदाता दिवस से एक दिवस पूर्व गुरुवार को महात्मा गाँधी चिकित्सालय ब्लड बैंक में विश्व रक्तदाता दिवस की प्रेरणा से स्वर्गीय अजय यादव क़ी प्रथम पुण्य स्मृति मे 53 यूनिट रक्तदान कर मानव धर्म निभाया।
सर्वप्रथम पंडित आशुतोष शर्मा रक्तवीर विक्रम दाधीच, सुशीला यादव विजय यादव ने पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। रक्तदाताओं मे प्रमुख नारी शक्ति नेहा यादव औऱ युवा शक्ति में प्रमुख नितीश शर्मा, मोनू माली, कान्हा यादव, सुमेर सिंह, सूरज माली, राजू सालवी, मुरली यादव, सोनू माली सोनू पांचाल ने उत्साह से रक्तदान किया। मुरलीधर लढा, आशित, राकेश, लखन अरुण यादव ने रक्तवीरो को मोतियों के हार पहना कर स्वागत किया
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


