World AIDS Day celebrated in Kanodia College, blood donation camp also organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कानोड़िया कॉलेज में मनाया विश्व एड्स दिवस, रक्तदान शिविर भी लगाया गया

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 नवम्बर 2023 4:12 PM (IST)
कानोड़िया कॉलेज में मनाया विश्व एड्स दिवस, रक्तदान शिविर भी लगाया गया
जयपुर। कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एचडीएफसी बैंक, परिवर्तन संस्था और सुमन ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर एवं विश्व एड्स दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रक्तदान कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान के माध्यम से समाज को सेवा प्रदान करना था एवं विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व पर जागरूक करना शामिल था। साथ ही 1 दिसंबर, 2023 को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, इस वर्ष का विषय है, लेट्स कम्यूनिटीज लीड़। इस अवसर पर कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब ने युवा जन समूह के बीच एचआईवी वायरस-एड्स विषय पर जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे पोस्टर-निर्माण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, फेस-पेंटिंग प्रतियोगिता एवं रंगोली निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने इस कार्यक्रम में यह उम्मीद जताई हैं कि इस प्रयास से न केवल रक्तदान में वृद्धि होगी, बल्कि युवा जनसमूह को एड्स से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूकता भी मिलेगी। प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल एवं उप-प्राचार्य (विज्ञान) डॉ. रंजना अग्रवाल द्वारा रक्तदान कर छात्राओं को प्रोत्साहित किया एवं प्राध्यापिकाओं द्वारा इस शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया गया।
रक्तदान शिविर में 93 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आँचल पुरी, विजयलक्ष्मी गुप्ता, डॉ. रेणु शक्तावत, डॉ. प्रगति नाटाणी एवं महिमा रामचंदानी की सक्रिय भूमिका रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement