Workshop organized on National Space Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 अगस्त 2024 6:21 PM (IST)
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कार्यशाला का आयोजन
झालावाड़। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर अतिरिक्त जिला कलक्टर सत्यनारायण आमेटा की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में जानकारी देते हुए बताया कि भारत ने 23 अगस्त, 2023 को अपने चन्द्रयान-3 विक्रम लेण्डर को चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सफलतापूवर्क उतारा था। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में घोषित किया गया है। पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की थीम ‘‘चन्द्रमा को छूते हुए जीवन को छूना, भारत की अंतरिक्ष गाथा’’ रही। कार्यशाला में वाटरशेड के अधीक्षण अभियन्ता जीतमल नागर द्वारा वाटरशेड विभाग द्वारा कराये गये कार्यों की प्लानिंग एवं मॉनिटरिंग में स्पेस टेक्नोलॉजी का किस तरह उपयोग किया जा रहा है के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने जलग्रहण परियोजनाओं की प्लानिंग में रिमोट सेंसिंग व जीआईएस आधारित थीमेटिक्स मेप के उपयोग के बारे में जानकारी दी।
कार्यशाला में वाटरशेड के अधिशाषी अभियन्ता के.एम. वर्मा खण्ड बकानी द्वारा राजधरा पोर्टल पब्लिक डोमेन पर जलग्रहण परियोजनाओं की प्लानिग एव मॉनिटरिंग किस तरह की जा रही है उसका लाईव डेमो दिखाया गया। जिसमें कार्य की स्थिति, Latitude & Longtitude] कार्य के फोटोग्राफ आईडब्ल्यूएमएस पोर्टल पर देखे जा सकते हैं। जिससे परियोजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित हो पा रही है।
सेटेलाईट द्वारा गूगल अर्थ पर लगातार फोटो अपडेट किये जा रहे हैं। साथ ही टाईम लाईन में 5 से 10 वर्ष पुरानी ईमेज भी देखी जा सकती है एवं पुरानी व नई ईमेज की तुलना भी की जा सकती है।
कार्यशाला में पीएचईडी अधीक्षण अभियन्ता वीसी गोयल, सहायक वन संरक्षक संजू कुमार शर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र के विषय विशेषज्ञ डॉ सेवाराम, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक के.सी. मीणा, वाटरशेड के अधिशाषी अभियन्ता शैलेन्द्र सिंह तोमर, मनरेगा के अधिशाषी अभियन्ता राजेन्द्र निमेश, अधिशाषी अभियन्ता रंगलाल मीणा, सहायक अभियन्ता विनोद कुमार भाटिया एवं वाटरशेड विभाग के सहायक अभियन्ता व पीआईए एवं मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के लाईन विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement