मंडी। हिमाचल प्रदेश
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग तथा भारत सरकार के बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा विपाशा सदन मंडी में आज किशोर-न्याय अधिनियम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गयाष इसमें राष्ट्रीय आयोग के सदस्य
यशवंत जैन मुख्य अतिथि थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की
अध्यक्ष किरण धांटा ने की।
कार्यशाला में
प्रतिभागियों को नए किशोर अधिनियम के प्रावधानों तथा नए किशोर न्याय नियमों की जानकारी प्रदान की गई और बाल अधिकारों के क्षेत्र में कार्य कर रहे विभिन्न संगठनों को उत्कृष्ट कार्य करने के
लिए पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर
राज्य बाल आयोग के सदस्य डा. रोशन लाल, राजेन्द्र
मोहन, कुसुम वर्मा, श्वेता राणा, नगर परिषद के
उपाध्यक्ष विशाल ठाकुर, आशुतोष गुप्ता, पुलिस उप-निरीक्षक हितेष लखनपाल सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी निरीक्षक तथा विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यो भी उपस्थित थे।
जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान