Workshop on Digital Transactions by National Law University Jodhpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर द्वारा डिजिटल ट्रांसक्शन्स पर कार्यशाला

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 दिसम्बर 2023 8:21 PM (IST)
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर द्वारा डिजिटल ट्रांसक्शन्स पर कार्यशाला
-महिला उद्यमियों ने पाया प्रशिक्षण, आर्थिक एवं सामाजिक आत्मनिर्भरतापरक गतिविधियों को अपनाने पर दिया गया जोर जोधपुर। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर के सेंटर फॉर इनोवेशन एंड एन्त्रेप्रेंयूर्शिप फॉर वीमेन द्वारा कुलपति प्रोफेसर डॉ. हरप्रीत कौर के निर्देशानुसार डिजिटल ट्रांसक्शन्स पर कार्यशाला आयोजित की गयी। इसमें एन एल यू जोधपुर द्वारा गोद लिए हुए गांव सुरपुरा से महिला उद्यमी समूह से जुड़े 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यशाला में एन एल यू जोधपुर एलुमनाई एसोसिएशन कीएग्जीक्यूटिव कमेटी के प्रतिनिधि अरविन्द वाघेला ने प्रतिभागियों को डिजिटल ट्रांसक्शन्स पे हैंड्स का प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही उद्यमियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। अरविन्द 2020 बैच से हैं। सभी प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला की सराहना की और इसे बहुपयोगी बताया।
कार्यशाला में जानकारी दी गई कि भविष्य में एन एल यू जोधपुर द्वारा इस प्रकार की ऐसी कई कार्यशालाओं का आयोजन करवाया जाएगा।
कार्यशाला में उपस्थित विशेषज्ञ प्रतिनिधियों श्री अंकित सिंघल, डॉ नीति माथुर एवं डॉ अंजलि थानवी ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और आने वाले समय में आजीविका को बढ़ाने की दृष्टि से प्रगतिकारी कार्यक्रम करवाने विस्तार से चर्चा की और इन कार्यशालाओं के माध्यम से आर्थिक एवं सामाजिक आत्मनिर्भरता पाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement