Workshop is to prevent child labor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बालश्रम को रोकने के लिए हुआ वर्कशॉप का आयोजन

khaskhabar.com: सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 4:09 PM (IST)
बालश्रम को रोकने के लिए हुआ वर्कशॉप का आयोजन
जयपुर। दुर्गापुरा स्थित एक होटल में बालश्रम को रोकने के लिए अरावली संस्थान की ओर से वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल विकास मंत्री अनीता भदेल भी शामिल हुई। इस अवसर पर भदेल ने कहा कि बालश्रम का मुख्य कारण गरीबी और शिक्षा की कमी है, इसलिए शिक्षा में बच्चों की रूचि बढ़ाने के लिए खेल खेल की पद्दति से पढ़ाया जाए। इसकी शुरुआत पंचायती स्तर पर की जाएगी। इसके लिए स्टोन माइन के माइन ट्रस्ट फण्ड के एक हिस्से को बालश्रम के विरुद्ध काम में लिया जाए। साथ ही बी एड के शिक्षकों के पाठ्यक्रम में भी बदलाव किये जाए। इस दौरान बूंदी के स्टोन माइन से मुक्त करवाये गए बालश्रमिकों को मंच पर बुला कर प्रोत्साहित किया।

[@ राजस्थान के इस घर में समाए हैं 6 देश, जानिए कैसे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement