Worker is the only post which is never the same: Prem Kumar Dhumal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार्यकर्ता एकमात्र ऐसा पद, जो कभी पूर्व नहीं होता : प्रेम कुमार धूमल

khaskhabar.com: रविवार, 03 सितम्बर 2023 4:40 PM (IST)
कार्यकर्ता एकमात्र ऐसा पद, जो कभी पूर्व नहीं होता : प्रेम कुमार धूमल
हमीरपुर। जिला भाजपा की नवगठित टीम का लगातार समीरपुर में पहुंचना जारी है। जिला कार्यकारिणी सहित पांचों मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समीरपुर में पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात कर रहे हैं। रविवार को भाजपा मंडल बड़सर के नवनियुक्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने समीरपुर में पहुंचकर धूमल से मुलाकात की। धूमल ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि वे पूरी तरह आश्वस्त हैं कि सभी अपनी-अपनी जिम्मेवारी बाखूबी निभाएंगे। अपने कार्यकर्ताओं के नाम यदि मैं लेने लगा, तो इसमें काफी समय व्यतीत होगा, क्योंकि मुझे हर एक कार्यकर्ता नाम से याद है। उन्होंने कहा कि मंडलों का गठन हमेशा दो-तीन साल बाद होता रहा है, इस बार नई टीम जो बलदेव शर्मा के नेतृत्व में बनी है, वह युवा टीम बनी है। धूमल ने कहा कि कोई भी पोस्ट परमानेंट नहीं है, कोई प्रधानमंत्री हो, मुख्यमंत्री हो, मंत्री हो, कुछ समय के बाद उनके साथ भूतपूर्व या पूर्व लग जाता है, लेकिन कार्यकर्ता का एक पद ऐसा होता है, जिसके साथ कभी पूर्व नहीं लगता।
भाजपा राष्ट्रीय स्तर की पार्टी है, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं हम सभी भी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जितनी मेहनत करेंगे, उतनी ही पार्टी आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर एक कार्यकर्ता बैठा हो और एक तरफ में बैठा हूं, तो इसमें कार्यकर्ता का अधिक महत्व है। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें ऐसा नेतृत्व मिला है जिसे विश्व भर में लोग सर आंखों पर उठते रहते हैं। अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया गए, तो वहां के प्रधानमंत्री ने कहा कि "मोदी इज द बॉस"‌। इतना मान सम्मान मिला है कि इससे समस्त भाजपा परिवार गौरवान्वित है।
गत दिवस को कंज्याण की हेलीपैड पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतर रहा था तो नीचे गाय और बैल एकत्रित हो गए, मानो वे पूछ रहे हों कि हमारे गोबर और दूध का मूल्य कब मिलेगा? इस अवसर पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, वरिष्ठ महिला नेत्री माया शर्मा, बड़सर मंडल के अध्यक्ष यशवीर पटियाल, महामंत्री संजीव कुमार, मुकेश बन्याल, उपाध्यक्ष मांगा राम, कमलेश ढिल्लों, सुभाष बनियाल, चतर सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा एवं उपाध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement