khaskhabar.com: मंगलवार, 23 अगस्त 2016 8:37 PM (IST)
पाली। मेवाड़ से रामदेवरा जाने वाले पदयात्रियों के समूह की एक महिला नाडोल की नदी में बह गई। तेज बहाव होने के कारण और प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए जाने के कारण महिला को कोई बचा नहीं सका। भारी बारिश के कारण एनएच-67 पर देवनगरी नाडोल के चारों तरफ से रास्ते बंद पड़े हैं। इस कारण मेवाड़ से रामदेवरा जाने वाले हजारों यात्री यहां फंसे हुए हैं। इनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्था रूपमुन्नी महाराज की ओर से की गई।