Women made aware about sewerage system-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिलाओं को सीवरेज प्रणाली के बारे में किया जागरूक

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 अगस्त 2023 08:51 AM (IST)
महिलाओं को सीवरेज प्रणाली के बारे में किया जागरूक
जोधपुर। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना द्वारा जोधपुर शहर में वर्तमान सीवरेज प्रणाली के सुदृढ़ीकरण एवं नवीन क्षेत्र में परियोजना के तहत सीवर प्रणाली विकसित कर घरों को सीवर कनेक्शन से जोड़ने के कार्य करवाए जा रहे हैं। साथ ही आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अधीक्षण अभियंता सुनील व्यास के मार्गदर्शन में रूडिप की जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा समय-समय पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किये जा रहे हैं। सोमवार को ज्योति नगर, वार्ड नं.10 में महिला समूह बैठक की गयी। सामाजिक विकास विशेषज्ञ संतलाल सारण ने आरयूआईडीपी के अन्तर्गत शहर में चल रहे आधारभूत विकास कार्यों के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। सीवर प्रणाली के बेहतर उपयोग और सुचारू रूप से संचालन के बारे में बताया कि सीवरेज लाईन में किसी प्रकार का ठोस एवं अघुलनशील पदार्थ प्रवाहित ना करें। घरों के स्नानघर व रसोईघर के आउटलेट पर जालियां अवश्य लगवायें तथा वर्षा जल को सीवरेज सिस्टम से ना जोडें, जिससे सीवरेज चौक नहीं होगी। उपस्थित महिलाओं से परियोजना कार्यों में सहयोग का आग्रह किया और परियोजना कार्यों से संबंधित सुझाव व शिकायत के लिए हेल्पलाइन नं. 9828018303 के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में एएसडी धीरेन्द्र वैष्णव उपस्थित महिलाओं से कहाकि घरों के आसपास सफाई रखकर गंदगी से होने वाले मक्खी और मच्छरों से फैलने वाली कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।
बैठक मे उपस्थित समाजसेवी राजेन्द्र प्रसाद व्यास ने कहाकि समस-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम करवाए जानेे से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढती है। रूडिप परियोजना के विकास कार्यों मे सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में संवेदक फर्म से एसओटी सीतल सोलंकी व सुनील गौड ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement