Women injured due to electricity collapse, many animals come in grip-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजली गिरने से महिला हुई घायल, कई पशु आए चपेट में

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 मई 2017 11:40 AM (IST)
बिजली गिरने से महिला हुई घायल, कई पशु आए चपेट में
पधर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत गवाली की पुंदल वार्ड के तरयाड़ा गांव में दोपहर आसमानी बिजली गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि 4 भेड़ें और 1 बकरी हादसे की चपेट में आने से मर गई। हादसा करीब 3.30 बजे हुआ। आसमानी बिजली गिरने की घटना के दौरान प्रभावित पदम सिंह पुत्र काहन का पूरा परिवार मौसम खराब होने के चलते अपने खेतों में गन्दम कई फसल को समेट रहा रहा था, जबकि घर पर उसकी रेहड़धार मंडी से मेहमान आई भतीजी पानो देवी पत्नी यशपाल अकेली थी। आसमानी बिजली गिरने की इस घटना से पानो देवी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पधर में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम पधर डाॅक्टर आशीष शर्मा के आदेश पर प्रशासन की टीम क्षेत्रीय कानूनगो धर्म चंद और हलका ग्रामीण राजस्व अधिकारी सतीश चंद भाटिया की अगुवाई में नुकसान का जायजा लेने गांव पहुंची। हादसे में गांव अप्पर पुंदल, निचला पुंदल में लोगों के इलेक्ट्रिकल उपकरण जल गए। पंचायत प्रधान मीना देवी, उप प्रधान तेज सिंह, वैटनरी फार्मासिस्ट मनोज कुमार नुकसान का जायजा लेने गांव पुहंचे। पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement