बूंदी। सदर थाना क्षेत्र के छत्रपुरा बालाजी के मंदिर के पास कचरे में महिला का शव पड़े होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सदर थाना सीआई अनीश अहमद मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। अहमद ने बताया की मंगलवार सुबह थाने में सूचना आई कि एक महिला का शव पड़ा हुआ है। महिला के शरीर पर चोटों के निशान से लगता है कि हत्या कर शव यहां फैंका गया है। पहनावे से महिला ग्रामीण व टोंक जिले की लग रही है।