Advertisement
बीकानेर में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और सांसद कंगना रनौत का फूंका पुतला

11 हजार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से भक्तिमय हुआ बीकानेर, उमड़ा आस्था का जनसैलाब
वंदेमातरम टीम का विशेष आयोजन; महामंडलेश्वर विशोकानंद जी, क्षमाराम जी और सरजूदास जी महाराज ने दिया आशीर्वाद
बीकानेर: वंदेमातरम टीम द्वारा चलाए जा रहे सामूहिक हनुमान चालीसा अभियान के तहत पूगल रोड स्थित हीरेश्वर महादेव मंदिर में ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन हुआ। कार्यक्रम में एक साथ ग्यारह हजार हनुमान चालीसा और चौपाइयों के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
संतों का संदेश : महामंडलेश्वर विशोकानंद जी महाराज: "जहाँ प्रभु श्रीराम का नाम आता है, वहाँ हनुमान जी स्वतः ही विराजमान हो जाते हैं।"
सन्त क्षमाराम जी महाराज: "श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का सबसे अतुलनीय पर्याय वीर बजरंगबली हैं।"
सन्त सरजूदास जी महाराज: "भगवान श्रीराम तक पहुँचने का सीधा मार्ग वीर हनुमान जी की कृपा प्राप्त करना है।"
कार्यक्रम में मुरली मनोहर धोरे के संत किशन जी एवं श्याम सुंदर जी महाराज भी उपस्थित रहे। वंदेमातरम टीम के राष्ट्रीय संयोजक विजय कोचर, भंवरलाल लिमबा, कामिनी भोजक और मुकेश जोशी ने संतों को भगवा चादर, श्रीफल एवं गुरु दक्षिणा देकर सम्मानित किया।
विशेष आकर्षण : योग गुरु धर्म सोनी और उनकी 21 सदस्यीय टीम ने शंखनाद कर कार्यक्रम का आगाज किया। विख्यात गायक नवदीप बीकानेरी ने राम भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, भाजपा नेता गोपाल गहलोत, जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, श्याम सिंह हाडला और चंपालाल गेदर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मुकेश जोशी ने दिया।
अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाने वाला ही गुरु: विमर्शानंद जी महाराज
साहित्य परिषद और IASE कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में मना गुरु पूर्णिमा उत्सव; दो उपन्यासों का हुआ विमोचनबीकानेर: अखिल भारतीय साहित्य परिषद (बीकानेर महानगर इकाई) और आईएएसई (टी.टी. कॉलेज) के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज परिसर में मूलचंद वोहरा के मार्गदर्शन में गुरु पूर्णिमा उत्सव गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में लालेश्वर महादेव मंदिर के पीठाधीश विमर्शानंद जी महाराज ने कहा कि "भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु वही है जो शिष्य को अज्ञानता से निकालकर ज्ञान की दिशा प्रदान करता है।"
मुख्य वक्ता डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने गुरु-शिष्य परंपरा और जीवन-मूल्यों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार आर्य ने की, जबकि संचालन डॉ. जयदेव बिठू ने किया।
साहित्यिक उपलब्धि : इस पावन अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश कुमार सोनी द्वारा रचित दो उपन्यासों का विमोचन स्वामी विमर्शानंद जी महाराज के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।
समारोह में डॉ. अन्नाराम शर्मा, डॉ. शिवराज भारतीय, मोनिका गौड़, जगदीश रतनू, के.एल. बिश्नोई, भावना सोनी, अरुणा बैंस और गीता बलवदा सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक, साहित्यकार और विद्यार्थी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बीकानेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


