Advertisement
महिला कांग्रेस ने विकास कार्यों के लिए निगम में डाला पड़ाव

पार्षद आदर्श शर्मा ने कहा कि पंचशती सर्किल से व्यास कॉलोनी जाने वाली सडक़ की हालत खराब है। वार्ड नंबर 37 में डाक बंगलों के पीछे क्षतिग्रस्त नाला व सडक़ के लिए क्षेत्र के लोगों ने आंदोलन किया था, परन्तु निगम आंखें मंूदे बैठा है। पप्पू गुर्जर ने कहा कि वार्ड 43 के सांगलपुरा में सीवर लाइन डालने का कार्य तीन साल पहले स्वीकृत हो चुका है, लेकिन प्रशासन की ढिलाई के कारण इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं हुई है। वहीं बादरों का बास, नई मस्जिद, रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र, भगवानपुरा, चौधरी कॉलोनी में सडक़ बुरी तरह से टूटी हुई और इन क्षेत्रों में रोड लाइट भी बंद है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बीकानेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



