woman suicide with her son in barmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मासूम के साथ विवाहिता कूदी टांके में, दोनों की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 2:59 PM (IST)
मासूम के साथ विवाहिता कूदी टांके में, दोनों की मौत
बाड़मेर। बायतु थाना क्षेत्र के लापला के कोशरिया स्थित पूरो का नाडिया में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता अपने मासूम बच्चे को लेकर टांके में कूद गई। इससे दोनों की मौत हो गई। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में ले लिया है। बायतु थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि जेठी देवी पत्नी हनुमान राम अपने मासूम बच्चे भोमराम को साथ लेकर मंगलवार दोपहर को टांके में कूद गई। इससे दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने शवों को टांके बाहर निकाला।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement