Woman dies due to explosion in RCC road, rigging in construction exposed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरसीसी सड़क में विस्फोट से महिला की मौत, निर्माण में धांधली की खुली पोल

khaskhabar.com: बुधवार, 23 अप्रैल 2025 2:50 PM (IST)
आरसीसी सड़क में विस्फोट से महिला की मौत, निर्माण में धांधली की खुली पोल
कुशीनगर। रामकोला से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने न केवल एक परिवार को मातम में डुबो दिया, बल्कि सरकारी निर्माण की साख पर भी बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है। कुशीनगर जनपद के रामकोला नगर पंचायत क्षेत्र में एक आरसीसी सड़क में हुए तेज विस्फोट ने एक महिला की जान ले ली। हादसे की वजह तकनीकी नहीं, बल्कि घोर लापरवाही और निर्माण कार्य में धांधली बताई जा रही है। एक महिला अपने मायके में शादी समारोह में शरीक होने जा रही थी। तभी अचानक आरसीसी सड़क फटी और उसमें से तेज धमाके के साथ गैस निकली। यह विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि महिला का संतुलन बिगड़ा और सिर के बल गिरने से उसे गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह हादसा उस प्लास्टिक पाइप की वजह से हुआ जो सड़क के नीचे पानी निकासी के लिए डाला गया था। तेज गर्मी में पाइप के अंदर गैस बनी और वो पाइप बम की तरह फट गया।
घायल महिला को पहले रामकोला सीएचसी ले जाया गया, फिर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल और अंत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य में न केवल घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ, बल्कि मानकों को भी पूरी तरह ताक पर रख दिया गया।
घटना स्थल पर बिखरे प्लास्टिक पाइप और सड़क की फटी परतें सरकारी लापरवाही का खुला सबूत बनकर सामने हैं। इस मामले में राजस्व विभाग के एक कर्मी की भूमिका भी संदेह के घेरे में है, जिसने कथित रूप से पाइप डलवाया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement