Advertisement
डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया और महिला की मौत हो गई

चार किलोमीटर पैदल चलकर आई महिला
पांचला निवासी इस महिला को दो दिन से सामान्य बुखार था। इलाज के लिए कुड़ा से पांचला चार किलोमीटर पैदल चलकर क्लीनिक पहुंची। इस दौरान झोलाझाप डॉक्टर ने इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाया तो कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला स्वस्थ थी। उसे हल्का बुखार था। वह गंभीर बीमार नहीं थी।
चार साल से चल रहा गोरखधंधा
पांचला गांव में यह झोलाछाप चार साल से भोले-भाले ग्रामीणों को धोखे में रखकर क्लीनिक चला रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पांचला में करीब चार साल से चल रहे इस क्लीनिक पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। अब इस महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। इधर, मौके पर अधिकारियों की टीम ने जांच की तो क्लीनिक में ऐसी कोई अधिकृत डिग्री तक नहीं लगी मिली। नेहड़ सहित जिलेभर में अर्से से झोलाछाप डॉक्टर धड़ल्ले से लोगों की जान जोखिम में डालकर इलाज कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि चिकित्सा विभाग व प्रशासन को इसकी भनक नहीं है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।
Advertisement
जालोर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


