Woman accused of killing arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 9:06 PM (IST)
महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
कपूरथला। एक माह पूर्व हुई हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कस्बा भुलत्थ के मोहल्ला सलामतपुर निवासी करीब 38 वर्षीय महिला आशा की गत 14 अगस्त की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने सवा महीने के बाद कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला की हत्या के पश्चात शव को अस्पताल के पास जमा पानी में फेंक दिया था। एसएसपी राजेन्द्रसिंह ने बताया कि 14 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे आशा अस्पताल जाने का कह कर घर से चली गई। करीब एक घंटे बाद उन्हें पता चला कि उसकी बहु आशा की सरकारी अस्पताल की पिछली गली में अज्ञात लोगों ने हत्या कर शव को अस्पताल के पास जमा पानी में फेंक दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी सरबजीत सिंह उर्फ सोनू निवासी फर्नीचर बजार करतारपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से की गई पूछताछ के दौरान उसने स्पष्ट किया कि महिला आए दिन उसको परेशान करती थी जिसके चलते उसने महिला की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने हत्या के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियार व मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिए है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement