wife said,Village chief killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पत्नी ने कहा,ग्राम प्रधान ने की हत्या

khaskhabar.com: रविवार, 25 दिसम्बर 2016 09:59 AM (IST)
पत्नी ने
कहा,ग्राम प्रधान ने की हत्या
कानपुर। बिल्हौर में संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत पर घरवालों ने हत्या का आरोप ग्राम प्रधान पर लगाया है। पुलिस ने पीड़ितों से तहरीर ले शव को पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच शुरु कर दी। बिल्हौर थानाक्षेत्र के धधीका गांव में रहने वाला किसान राजबहादूर वर्तमान ग्राम प्रधान सर्वेश कोरी के घर दैनिक मजदूरी करता था। परिवार में उसकी पत्नी सुनीता दो बच्चे है। पत्नी ने यह आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान मजदूरी करा लेता और पैसा नाम मात्र का देता था। जिससे घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ गईं। अचानक घर में पैसों की आवश्यकता पड़ने पर पति ने जब ग्राम प्रधान से पैसे मांगे, तो उसने देने से मना कर दिया। देररात पति प्रधान के घर से नशे की हालत में लौटे और बिना कुछ खाये पिये कमरे में सोने चले गये। जब वह खाना लेकर पहुंची तो देखा कि पति अचैत अवस्था में पड़ा हुआ है और मुंह से झाग निकल रहा है। [@ अदिति बनीं मिस कोहिनूर-ए-ताज, SEE PIC ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement